insamachar

आज की ताजा खबर

चुनाव भारत

बीजेपी ने गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव में 15 नगर-निगमों में जीत दर्ज की

बीजेपी ने गुजरात स्‍थानीय निकाय चुनाव में 15 नगर-निगमों में जीत दर्ज की है। बीजेपी ने अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट जैसे प्रमुख शहरों में भारी बहुमत हासिल किया, वहीं मोरबी और पोरबंदर में सभी 52 सीटों पर जीत हासिल कर के ऐतिहासिक क्लीन स्वीप भी दर्ज किया है।

राज्य की 34 जिला पंचायतों में से भाजपा ने 33 जिला पंचायतों पर जीत दर्ज की है, जबकि 84 नगर पालिकाओं में से 78 पर अपना कब्जा जमाया है। हालांकि, नर्मदा जिला पंचायत में आम आदमी पार्टी ने 22 में से 15 सीटें जीतकर अपनी जगह बनाई है। उधर कांग्रेस ने भी पिछले चुनाव के मुकाबले सुधार करते हुए 6 नगर पालिकाओं में जीत दर्ज की है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्‍य के लोगों का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि इस जनादेश से राज्‍य और पार्टी के बीच संबंध और मजबूत होगा। गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर लोगों को बधाई दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *