insamachar

आज की ताजा खबर

Election
चुनाव भारत

पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है। इनमें मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक होगा।

आयोग ने बताया कि संबंधित मतदान अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को इन मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था।

प्राप्‍त सूचनाओं के आधार पर आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग को अमान्य घोषित कर दिया है। आयोग ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *