अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका, जर्मनी में सैन्य उपस्थिति में काफी कमी करेगा। इससे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ अमरीका का विवाद और बढ़ गया है। डॉनल्ड ट्रंप यूरोपीय सुरक्षा के प्रति अमरीका की प्रतिबद्धता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
पेंटागन ने शुक्रवार को पहले घोषणा की थी कि वह जर्मनी से लगभग पांच हजार सैनिकों को वापस बुलाएगा। शनिवार को इस कदम के कारण के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और कहा कि इससे भी बड़ी कटौती होने वाली है।
इससे पहले, जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी में अमरीकी सैनिकों की नियोजित कटौती से यूरोप को अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।





