प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम फ्रांस के नीस शहर पहुंचेंगे। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री की यह फ्रांस की सातवीं आधिकारिक यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस वर्ष के आरंभ में भारत-फ्रांस संबंधों को विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिए जाने के बाद पहली द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम फ्रांस के नीस शहर पहुंचेगें। प्रधानमंत्री मोदी आज दक्षिण फ्रांस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। वे कल राष्ट्रपति मैक्रों के साथ भारत इनोवेट्स का उद्घाटन करेंगे इस प्रदर्शनी में भारत के 120 से अधिक स्टार्टअप और कंपनियां भाग लेंगी, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डीप–टेक और उद्यमिता के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को प्रदर्शित करेंगी। कार्यक्रम में फ्रांस सहित दुनिया भर के निवेशक और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके बाद दोनों नेता ऐतिहासिक विला केरीलोस में द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और जन–से–जन संपर्क जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। भारत और फ्रांस के बीच 25 वर्षों से अधिक पुरानी रणनीतिक साझेदारी है, जो रक्षा, अंतरिक्ष और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में लगातार मजबूत हुई है। वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 16 अरब अमरीकी डॉलर हो चुका है। नीस में अपने कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय यात्रा पर स्लोवाकिया जाएंगे। इसके इसके बाद वे 16 और 17 जून को फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस लौटेंगे। इस मंच पर प्रधानमंत्री मोदी विकासशील देशों के प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में भारत का पक्ष रखेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी कल स्लोवाक गणराज्य की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ब्राति-स्लावा में स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से वार्ता के दौरान आपसी सहयोग बढाने पर चर्चा करेंगे। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली आधिकारिक यात्रा पर स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट के साथ वार्ता में आपसी सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी भेंट करेंगे। यह राजकीय यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और स्लोवाकिया के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2024 में 1 अरब डॉलर से अधिक हो गया था। पिछले वर्ष यह बढ़कर 1 अरब 80 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को नई मजबूती देगी। साथ ही यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ भारत का सहयोग और बढ़ने की संभावना है।




