insamachar

आज की ताजा खबर

Sensex hits new peak, Nifty crosses 25,000 mark for the first time
बिज़नेस

अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जोरदार उछाल

अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद आज दोपहर के सत्र में घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में जोरदार उछाल देखा गया। सेंसेक्स 932 अंक बढकर 76 हजार 460 पर जबकि निफ्टी 290 अंक बढ़कर 23 हजार 912 पर पहुंच गया।

ब्रेंट क्रूड ऑयल में आज शुरूआती कारोबार में चार प्रतिशत और अमरीकी वेस्‍ट टेक्‍सास इटरमीडिएट ऑयल में चार दशमलव छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। एशिया के शेयर बाजारों में उछाल देखा गया।

इस बीच, सर्राफा बाजार में सोना डेढ़ प्रतिशत बढ़कर एक लाख 53 हजार 240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जबकि चांदी दो दशमलव चार प्रतिशत बढ़कर 2 लाख 53 हजार 550 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *