insamachar

आज की ताजा खबर

Dabur India
बिज़नेस

FSSAI ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और खाद्य तेल जैसे कई उत्पादों को ‘100 प्रतिशत’ के दावे के साथ बेचने से प्रतिबंधित किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और खाद्य तेल जैसे कई उत्पादों को ‘100 प्रतिशत’ के दावे के साथ बेचने से प्रतिबंधित कर दिया है।

प्राधिकरण ने बताया कि प्रतिबंधित किये गये उत्पादों में शहद, सेब का सिरका, शुद्ध नारियल तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य ऐसे उत्पाद शामिल हैं। प्राधिकरण ने कहा कि कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों पर ‘100 प्रतिशत प्राकृतिक’, ‘100 प्रतिशत शुद्ध’, 100 प्रतिशत शुद्धता की गारंटी’, ‘100 प्रतिशत जैविक’ और ‘100 प्रतिशत नारियल पानी’ जैसे भ्रामक ‘100 दावे पाए गए हैं। प्राधिकरण के अनुसार 100 प्रतिशत के दावे एफएसएस- विज्ञापन और दावे विनियम, 2018 का उल्लंघन हैं। डाबर इंडिया ने आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह नोटिस में उल्लिखित बातों की जांच कर रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *