मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों और सिक्किम में कुछ स्थानों पर कल तक मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों और सिक्किम में कल तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कारईक्काल और देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।





