श्री अमरनाथ जी यात्रा आज सुबह जम्मू कश्मीर के पहलगाम और बालतल मार्गों से शुरू हो गई है। पूरे देश से लाखों श्रद्धालु 57 दिनों की तीर्थयात्रा के दौरान पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर का दर्शन करेंगे। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।
बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के बीच, अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था आज सुबह प्रवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गए हैं। अगले 57 दिनों की इस यात्रा के दौरान, लाखों श्रद्धालुओं नुनवान–पहलगाम और बालतल रास्तों से होते हुए बाबा बर्फानी के यहां अपनी हजारी देंगे। दोनों रास्तों पर अधिकारियों ने मेडिकल कैम्प, विश्राम करने की जगाहें, लंगर, पीने के पानी की सुविधा और मौसम की पल–पल जानकारी रखने जैसे व्यापक इंतेजाम किए हैं। यात्रा को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। इस बीच, यात्रियों का दूसरा जत्था आज भगवती नगर यात्री निवास से निकलकर घाटी की तरफ रवाना हो गया है।





