insamachar

आज की ताजा खबर

monsoon Uttarakhand
भारत मौसम

उत्तराखंड में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हुआ

उत्तराखंड में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई की है। नैनीताल और बागेश्वर जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *