insamachar

आज की ताजा खबर

Vice President C.P. Radhakrishnan submitted his duly filled-in enumeration form today under the ongoing Special Intensive Revision (SIR) of the electoral roll.
भारत

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत अपना विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र जमा किया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ मिलकर उपराष्ट्रपति भवन में दिल्ली में चल रही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रक्रिया में सहायता की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने सभी पात्र मतदाताओं से इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची भारत के जीवंत लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव अधिकारियों को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *