प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह नया टर्मिनल भवन प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों की आवाजाही के लिए डिज़ाइन किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए टर्मिनल भवन से यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने संशोधित उड़ान योजना का भी शुभारंभ किया जिससे क्षेत्रीय संपर्क के साथ-साथ विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। देश के नागर विमानन परिदृश्य में इस महत्वपूर्ण विकास से उड़े देश का आम नागरिक पहल को बल मिलेगा। 28 हजार 840 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ इस योजना का उद्देश्य अगले 10 वर्षों में विमानन-आधारित विकास के अगले चरण को गति देना है।





