insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi leaves for a six-day visit to Indonesia, Australia and New Zealand
भारत

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज मेलबर्न पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज मेलबर्न पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन दिन के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी प्रवासी भारतीयों की एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथनी अल्बनीज़ के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की संभावना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2025 में 33 अरब अमरीकी डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है। अब दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक इसे बढ़ाकर 100 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़ते हुए, दोनों देशों की साझेदारी अब डिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकियों पर भी केंद्रित हो रही है। इसका प्रमुख उदाहरण एयरट्रक द्वारा भारत में एआई-तैयार डेटा सेंटरों के विकास के लिए 30 अरब अमरीकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता है। वहीं, साढे चार करोड़ अरब अमरीकी डॉलर की ‘प्रोजेक्ट सेरेस’ उर्वरक परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक इन ऑस्ट्रेलिया’ के सफल तालमेल का सशक्त उदाहरण है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *