insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत और रूस ने आतंकवाद-रोधी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई

भारत और रूस ने आज संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, यूरेशियन समूह और शंघाई सहयोग संगठन सहित बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद-रोधी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-रूस आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने की। दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की।

बैठक में दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक आतंकवाद की स्थिति पर विचार-विमर्श किया और कट्टरपंथ, आतंकवाद के वित्तपोषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *