insamachar

आज की ताजा खबर

Operation Amistad, conducted by India in Venezuela, successfully concluded.
अंतर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला में भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन अमिस्ताद सफलतापूर्वक संपन्न

वेनेजुएला में भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन अमिस्ताद सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। भारतीय दल आज नई दिल्ली वापस आ गया है। वेनेजुएला में हाल ही में आए भूकंपों के बाद मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू किया गया था।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने भारत द्वारा दी गई सहायता, समर्थन और एकजुटता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन अमिस्ताद वेनेजुएला सरकार के साथ समन्वय में चलाया गया। वेनेजुएला सरकार के समर्थन और सहयोग से भारतीय सेना ने फील्ड अस्पताल की त्वरित तैनाती और प्रभावी संचालन को संभव बना पाया। तैनाती के दौरान फील्ड अस्पताल ने भूकंप से प्रभावित सैकड़ों लोगों को महत्वपूर्ण सहायता और देखभाल प्रदान की।

भारत ने मिशन के दौरान भारतीय दल को दी गई सहायता और सहयोग के लिए वेनेजुएला सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। ऑपरेशन अमिस्ताद भारत और वेनेजुएला के बीच अटूट मित्रता और एकजुटता को रेखांकित करता है, और वसुधैव कुटुंबकम की भावना से प्रेरित भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *