insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

NTA ने NEET-UG की पुनर्परीक्षा की ओएमआर शीट जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा की ओएमआर शीट जारी कर दी हैं। उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in. पर अपने आवेदन नंबर से लॉग इन कर ओएमआर शीट और उत्‍तर देख सकते है। उम्‍मीदवार अपने उत्तरों की तुलना स्कैन किए गए उत्तरों से कर सकते हैं। किसी उत्तर का मिलान न हो तो उम्मीदवार प्रश्न का चयन करके अपने चुने हुए विकल्प पर निशान लगा सकते हैं और 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करके चुनौती दे सकते हैं। चुनौती सही पाए जाने पर शुल्क वापस कर दिया जाएगा। ओएमआर चुनौती सुविधा 15 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *