फीफा विश्व कप फुटबॉल में, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। अब फाइनल मुकाबले में रविवार को अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।
सेमीफाइनल में पहला हाफ गोलरहित रहा, 55वें मिनट में इंग्लैंड के लिए एंथनी गॉर्डन ने पहला गोल किया। अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलवा दी। 90वें मिनट में लौटारो मार्टिनेज ने गोल करके अर्जेंटीना को 2-1 से शानदार जीत दिलाई।
इससे पहले, अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।





