insamachar

आज की ताजा खबर

Argentina reaches final
खेल मुख्य समाचार

फीफा विश्व कप: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना

फीफा विश्व कप फुटबॉल में, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया है। अब फाइनल मुकाबले में रविवार को अर्जेंटीना का सामना स्‍पेन से होगा।

सेमीफाइनल में पहला हाफ गोलरहित रहा, 55वें मिनट में इंग्लैंड के लिए एंथनी गॉर्डन ने पहला गोल किया। अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलवा दी। 90वें मिनट में लौटारो मार्टिनेज ने गोल करके अर्जेंटीना को 2-1 से शानदार जीत दिलाई।

इससे पहले, अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *