ईरान ने आज कुवैत पर मिसाइलों और ड्रोन से बड़े पैमाने पर हमले किए। हमलों के बाद कुवैत ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया और सभी उड़ान सेवाएं निलंबित कर दीं। ईरान से दागी गई मिसाइलों के कुवैती हवाई क्षेत्र में प्रवेश के बाद अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।





