राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी के बाद अमरीका ने ईरान पर घातक हमले किए
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हाल ही में जॉर्डन में दो अमरीकी सैनिकों और इराक में एक सैनिक के मारे जाने के बाद उनकी यह चेतावनी आई है।
इस बीच, अमरीकी सेना ने आज ईरान के खिलाफ नए हमलों की शुरुआत की है। अमरीकी के केन्द्रीय कमान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है जिनका इस्तेमाल होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले के लिए किया जाता है।
इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा कि उसने ईरानी प्रांतों पर अमरीकी हमलों के जवाब में मिसाइल और ड्रोन हमलों के तीन दौर के जरिए बहरीन और कुवैत में अमरीकी संपत्तियों और ठिकानों पर ‘तेज प्रहार’ किए हैं।





