पश्चिम बंगाल सरकार ने अगस्त से वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन जैसी सामाजिक कल्याण पेंशन योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता को एक हजार रुपये से बढ़ाकर एक हजार पांच सौ रुपये करने की मंज़ूरी दी है। कल जारी एक आदेश में सरकार ने कहा कि बढ़ी हुई सहायता राशि सभी पात्र लाभार्थियों को मौजूदा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण- डीबीटी प्रणाली के माध्यम दी जाएगी।





