insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और उत्तर मैसेडोनिया के आर्थिक संबंधों में बड़े विस्‍तार का आह्वान किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत और उत्तर मैसेडोनिया के आर्थिक संबंधों में महत्‍वपूर्ण विस्‍तार का आह्वान किया है। उन्‍होंने दोनों देशों के व्‍यवसायियों से व्‍यापार से आगे बढ़कर निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित दीर्घावधि साझेदारी मजबूत करने का आग्रह किया। स्‍कोप्‍ये में भारत-उत्तरी मैसेडोनिया व्‍यापार फोरम में राष्‍ट्रपति ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि दोनों देशों के बीच इस दशक के अंत तक द्विपक्षीय व्‍यापार दोगुना हो सकेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत का औषधि उद्योग नॉर्थ मैसेडोनिया में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों के संयुक्त उत्पादन में निवेश कर सकता है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण, कोल्ड-चेन, नवीकरणीय ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और स्टार्टअप क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने नॉर्थ मैसेडोनिया को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा रोधी अवसंरचना और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन जैसी पहल से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अगले वर्ष भारत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट ‘वेव्स’ में भाग लेने को भी आमंत्रित किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *