insamachar

आज की ताजा खबर

free scooters to meritorious female students
भारत

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने होनहार छात्राओं को मुफ़्त स्कूटी देने की योजना मंजूर की

उत्तर प्रदेश सरकार ने होनहार छात्राओं को मुफ़्त स्कूटी देने का फ़ैसला किया है। उच्च शिक्षा में लडकियों की भागीदारी बढ़ाने और पढ़ाई बीच में छोड़ने की दर को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ को लागू करने के लिए दिशा-निर्देशों को मंज़ूरी दी गई।

योजना के तहत सरकार न केवल स्कूटर बल्कि उनका बीमा, पंजीकरण, हेलमेट, आवश्यक सहायक उपकरण और 4 लीटर पेट्रोल भी मुहैया कराएगी। दिव्यांग छात्राओं, शहीदों की बेटियों और गरीब परिवारों की बेटियों के लिए आय सीमा की शर्त में छूट भी दी जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ाएगी और खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की छात्राओं के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों तक पहुंचना आसान बनाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *