23वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ आज स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहा है। 10 दिवसीय इस आयोजन में 74 देशों की टीमें भाग लेंगी। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस वर्ष केवल 10 खेल शामिल होंगे। भारतीय दल में पैरा एथलेटिक्स सहित 125 सदस्य शामिल हैं। भारत ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में 61 पदक जीते थे।





