insamachar

आज की ताजा खबर

Central Government has approved two electronic manufacturing clusters in Tamil Nadu worth over ₹1,000 crore
भारत

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के दो इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर को मंज़ूरी दी

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में एक हज़ार बारह करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त निवेश से दो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य राज्य के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण तंत्र को मजबूत करना और इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों को और आगे बढ़ाना है। यह घोषणा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में की। दोनों क्लस्टर मनल्लूर और पिल्लपाइक्कम में विकसित किए जाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *