भारत ने सिंधु जल संधि पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की टिप्पणियों को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करता रहेगा, तब तक संधि को बहाल करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत परवथानेनी हरीश ने पाकिस्तान द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित रखकर पानी के दुरुपयोग के आरोप पर यह जवाब दिया।
सिंधु जल संधि पर हमारा रुख स्पष्ट और सुसंगत बना हुआ है। जब सीमा पार से आतंकवाद को नियमित रूप से एक हथियार के रूप में उपयोग किया जा रहा है तो आपसी विश्वास और सद्भावना के आधार पर सहयोग की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर परवथानेनी हरीश ने कहा कि यह केंद्र शासित प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न है और रहेगा।





