प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने पेपर लीक मामलों के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाया
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अंतर्गत मामलों की सुनवाई के लिए एक त्वरित न्यायालय का गठन किया है। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित तरीकों से संबंधित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना है।
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत में लोक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक से जुड़े मामलों की जल्द सुनवाई के लिए एक विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय की अधिसूचना के अनुसार, यह अदालत लोक परीक्षाएं, अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 और उससे जुड़े अन्य मामलों की सुनवाई करेगी। यह अधिसूचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा में पेपर लीक के मामलों में शामिल लोगों को शीघ्र और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए देश भर में फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद जारी की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल रात वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए कल की कैबिनेट बैठक में और कड़े फैसले लिए जाएंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साझा किया: “प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई के संबंध में कल की कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे!





