insamachar

आज की ताजा खबर

world-famous Bahuda Yatr is being held today in Puri, Odisha
भारत

ओडिशा के पुरी में आज विश्व प्रसिद्ध ‘बहुदा यात्रा’ का आयोजन

ओडिशा के पवित्र तटीय शहर पुरी में आज विश्व प्रसिद्ध ‘बहुदा यात्रा’ का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन की श्री गुंडिचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर तक की वापसी यात्रा कराई जाएगी।

पुरी के पवित्र शहर गहरी भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से भर गया है, लाखों भक्त भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की घर वापसी की बहुदा यात्रा को देखने के लिए इकट्ठा हुए है। पारंपरिक वाद्य यंत्र की ताल के बीच देवताओं की पहंडी जुलूस से समारोह पूर्वक ले जाए जाएगा और उनके शानदार रथों पर विराजमान किया जाएगा। यात्रा के दौरान, भगवान जगन्नाथ का रथ मौसी मां मंदिर में रुकेगा, जहां भगवान को पोड़ा पीठा का भोग लगाया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *