insamachar

आज की ताजा खबर

nation pays tribute on the death anniversary of Bharat Ratna Dr. A.P.J. Abdul Kalam
भारत मुख्य समाचार

भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर राष्ट्र अर्पित कर रहा श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। डॉ. अब्दुल कलाम ने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल विकास कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम को ‘भारत का मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है। उनका निधन 2015 में आज ही के दिन हुआ था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों का जनक बताया। अमित शाह ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उत्कृष्टता ने भारत को एक शक्तिशाली रणनीतिक शक्ति बनने की राह दिखाई। अमित शाह ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ज्ञान ने लाखों लोगों को महानता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। गृहमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देशभक्तों के लिए सदा आदर्श बने रहेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *