insamachar

आज की ताजा खबर

खेल

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ

22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आज नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप से प्रतिभागी देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में खेल अवसंरचना में सुधार तथा खेल सुविधाओं को उन्नत बनाने पर लगातार काम कर रही है।

दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स फैसेलिटीज को और बेहतर करने के लिए स्पोर्ट्स के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेस्ट करने के लिए काम कर रही है मैं आज इस चैंपियनशिप में दिल्ली की ओर से यह कहना चाहती हूं कि दिल्ली आप सबके लिए उन सभी फैसेलिटीज को यहां पर जरूर उपलब्ध कराएगी। जिसके लिए आप यहां पर आए हैं।

दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 25 राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ियों की मेजबानी करना सम्मान की बात है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *