insamachar

आज की ताजा खबर

Gold Women Cricket Team
खेल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराया, एशियाई खेलों में पहले स्वर्ण पदक पर कब्जा

एशियाई खेलों में, भारतीय महिला टीम ने टी-20 क्रिकेट के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। 217 रन के लक्ष्‍य के जवाब में श्रीलंका की टीम 16वें ओवर में मात्र 69 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। स्‍मृति मंधाना ने शानदार 79 रन की पारी खेली। इस मैच में उन्‍होंने 11 हजार रन पूरा कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे विश्‍व की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई है। मंधाना ने इस मैच में पहले चार ओवरों में तीन छक्‍के और चार चोक्‍के लगाकर भारत को जबरदस्‍त शुरूआत दिलाई। उन्‍होंने भारत की पूर्व कप्‍तान मिताली राज के दस हजार 868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में यह एक शानदार प्रदर्शन था, जो आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क से भरपूर था। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने खेलों के इस आयोजन का पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, जो देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *