insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत और चीन ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को दोहराया

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीन यात्रा के दौरान पेइचिंग में चीन की उप विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। विदेश सचिव ने भारत और चीन के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने और व्यापार तथा आर्थिक संबंधों में पारस्परिक रूप से लाभकारी विकास के अवसरों पर भी चर्चा की।

चीन में भारतीय दूतावास के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व को भी स्वीकार किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *