insamachar

आज की ताजा खबर

बिज़नेस भारत

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने 2026-27 के लिए अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ने 2026-27 के लिए अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। रोजगार और जन कल्‍याण को बढ़ावा देते हुए राज्‍य के विभिन्‍न विभागों में एक लाख खाली पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई है।

वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने बजट पेश करते हुए बताया कि नौकरियों में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इनमें शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए 50 हजार पद और पुलिस विभाग में 20 हजार नियुक्तियां शामिल हैं। अग्निवीरों के लिए आवश्‍यकतानुसार 10 प्रतिशत आरक्षण शुरू किया गया है। सिविक वॉलंटियर्स, होम गार्ड, ग्रीन पुलिस कर्मियों और एन.वी.एम कर्मचारियों का मासिक मानदेय दो हजार रुपये बढ़ाया गया है। कोलकाता क्षेत्र के लिए कल्याणी के पास एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का प्रस्ताव है। बजट में दो प्रमुख रक्षा केंद्रों के विस्तार और विकास में मदद के लिए हासीमारा एयर फोर्स स्टेशन को 25 एकड़ और कलाईकुंडा एयर फोर्स स्टेशन को 37 एकड़ जमीन सौंपने का प्रस्ताव भी है।

सरकार ने सरकारी, अर्ध-सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और शिक्षक कर्मियों के लिए 20 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा की है। महंगाई भत्ता बढकर 38 प्रतिशत हो जाएगा। यही सुविधा पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। वित्त मंत्री ने बताया कि यह दर एक अक्तूबर से लागू होगी। वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान में राज्‍य पर कुल ऋण आठ लाख 15 हजार 891 करोड़ रुपये का है। इस कारण सामाजिक परिरचनाओं और वित्तीय अनुशासन का भी संतुलन बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा है। बजट में अन्‍नपूर्ण योजना के लिए 36 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पार्श्‍व शिक्षक का वेतन 5 हजार रुपये बढ़ाया गया है। आंगनवाड़ी कर्मी और आशाकर्मियों के मासिक मानदेय में 5 हजार रुपये की वृद्धि की गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *