बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश में की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश में विधानसभा के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार में बांकीपुर, गुजरात में मंजलापुर और मध्य प्रदेश में दतिया निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने और यह सीट छोड़ने के बाद कराया जा रहा है। गुजरात में मंजलापुर विधानसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सतीश पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने भीखाभाई रवाडी को खड़ा किया है। चुनाव आयोग ने मतदान की शत प्रतिशत वेबकास्टिंग शुरू की है।
इसके अवाला मतदान केन्द्र के बाहर मोबाइल जमा करने के काउंटर और आचार संहिता शिकायतों के लिए ऑनलाइन सी-विजिल केन्द्र स्थापित किए हैं। इस सीट पर भाजपा विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। मध्य प्रदेश में दतिया सीट राजेन्द्र भारती के अयोग्य घोषित होने के कारण रिक्त हुई है।





