insamachar

आज की ताजा खबर

Normal life and road traffic severely affected by heavy rains in Gujarat.
भारत

गुजरात में तेज बारिश से जनजीवन और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

गुजरात के कई हिस्सों में आज फिर हुई तेज बारिश से जनजीवन और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मध्य और दक्षिण गुजरात के 13 जिलों में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

गुजरात में सुबह से ही कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सूरत, खेड़ा और आणंद जिलों में कई जगहो पर गंभीर जलभराव देखने को मिला है। व्यापक जलभराव को देखते हुए आज सुबह से ही वडोदरा, सूरत, आणंद और नर्मदा जिले के निचले इलाकों में रहने वाले 720 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है।

नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण राज्य के 21 बांधों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 17 टीमें, एसडीआरएफ की 33 प्लाटून्‍स और सेना के 6 कॉलम भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। वहीं, मौसम विभाग ने मछुआरों को 2 अगस्त तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *