insamachar

आज की ताजा खबर

Narendra Modi
खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने भारत के 13 स्वर्ण पदकों सहित 39 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे खेलों के दौरान भारतीय एथलीटों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मेहनत देश के युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय दल के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी तरह देश का मान बढ़ाते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा: “ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है।

भारत के 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जितने पर बेहद खुशी है। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई।

इन पूरे खेलों के दौरान, हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया है। उनकी मेहनत हमारे युवाओं को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

मेरी ओर से भारतीय दल को उनके आगामी प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहें और देश का मान बढ़ाते रहें।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *