insamachar

आज की ताजा खबर

खेल

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ़ 32 में ओलंपिक चैंपियन और विश्व नंबर एक दक्षिण कोरिया की आन से-यंग से खेलेंगी। तन्वी शर्मा का मुकाबला जापान की नात्सुकी निदैरा से होगा। अश्मिता चालिहा, देविका सिहाग और उन्नति हुडा अपने प्री-क्वार्टरफाइनल मैच आज खेलेंगी।

वहीं, पुरुष सिंगल्स में, लक्ष्य सेन और पूर्व विश्व नंबर एक किदाम्बी श्रीकांत आज राउंड ऑफ़ 32 में अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे। आयुष शेट्टी का मैच कल होगा। पुरुष डबल्स में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी कल अपना अभियान शुरू करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *