insamachar

आज की ताजा खबर

low-pressure area over the north-west Bay of Bengal may intensify further into a depression today IMD
भारत मौसम

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज और तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज और तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके असर से उत्तरी ओडिसा खासकर बालेश्वर, मयूरभंज और क्‍योंझर में लगातार भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में बालेश्वर में लगभग 137 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। भद्रक, अंगुल, जाजपुर और ढेंकनाल जिलों में भी भारी बारिश हुई है। इस बीच कोरापुट जिले के नंदापुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले डायरेक्ट गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *