अमरीका ने क्यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा दिए
अमरीका ने क्यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। साथ ही क्यूबा की सरकारी कम्पनियों के साथ कारोबार करने वाले अमरीकी नागरिकों पर भी पाबंदियां कड़ी कर दी गई हैं। क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की एक सौवीं जयंती से जुड़े समारोहों से वापस आने वाले नागरिकों को अमरीका मियामी हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया।





