insamachar

आज की ताजा खबर

death toll from devastating floods in Nepal and Tibet has risen to 538
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 538 हो गई, 5.1 तीव्रता के भूकंप के बाद फिर से बाढ़ की आशंका

नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 538 हो गई है। एक हजार 545 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव दल नदी के किनारों और बस्तियों में जीवित बचे लोगों और बाढ़ में बह गए शवों की तलाश कर रहे हैं।

दक्षिण-पश्चिमी चीन में 5.1 तीव्रता के भूकंप के बाद फिर से बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। इसलिए अधिकारियों ने प्रभावित जिलों से 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। भोटे कोशी नदी के उद्गम स्थल के पास बाढ के मलबे से बनी झील और तिब्बत के एक बांध के टूटने की खबर ने एक बार फिर बाढ़ की आशंका को बढ़ा दिया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण त्रिशुली क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। त्रिशुली और रसुवा के बीच सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

स्‍थानीय निवासियों ने बताया है कि बाढ़ का पानी भर जाने से त्रिशुली और धोबी नदी क्षेत्रों में उनके घर, दुकानें और सामान बह गए हैं। दुर्गम क्षेत्रों और प्रतिकूल मौसम के कारण राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *