insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

NielsenIQ और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक 10 करोड 80 लाख धनी उपभोक्ता होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

नीलसन- आईक्यू और वर्ल्ड डेटा लैब ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में, भारत में 2036 तक 10 करोड 80 लाख धनी उपभोक्ता होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। चीन में यह संख्‍या 10 करोड़ 30 लाख है। रिपोर्ट में प्रतिदिन 90 डॉलर से अधिक खर्च करने वाले लोगों को धनी उपभोक्ताओं के रूप में परिभाषित किया गया है। 2026 में भारत में लगभग दो करोड़ 60 लाख धनी उपभोक्ता होने का अनुमान है। अगले दशक में इनकी संख्या में आठ करोड़ 20 लाख की वृद्धि होने का अनुमान है। रिपोर्ट में बढ़ती आबादी और मध्‍यम वर्ग के आधार पर भारत को मात्रा वृद्धि वाला बाजार बताया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *