भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीत लिया है। भारत ने कल फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर आठवीं बार एशिया कप अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 184 रन का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 111 रन ही बना सकी। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रन बनाए, और स्मृति मंधाना ने 39 गेदों में 59 रन का योगदान दिया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भारतीय महिला टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी है।





