insamachar

आज की ताजा खबर

Prime Minister Modi expressed gratitude to the BRICS leaders for making the BRICS Summit successful and result-oriented.
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्‍स शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए ब्रिक्‍स नेताओं का आभार व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का दिल्ली में हुए शिखर सम्मेलन को सफल और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है। दो दिन के शिखर सम्मेलन के विशेष क्षणों को दर्शाने वाला एक वीडियो प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिक्स के माध्यम से भारत ने विश्व स्तर पर मित्रता, साझेदारी और सहयोग को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में अपनाया गया ‘नई दिल्ली घोषणापत्र‘ साझा दृष्टिकोण और भविष्य के सहयोग के लिए स्पष्ट दिशा देगा।

पिछले दो दिनों की हमारे चर्चाओं ने हमारा विश्‍वास और मजबूत किया है कि ब्रिक केवल देशों का समूह नहीं सोल्‍यूशन्‍स का एक इको सिस्‍टम है। हम आशा करते हैं इस समिट से उसमें एडअप किया गया न्‍यू डेली डिक्‍लेयरेशन। हमारे शेड विजन और फ्यूचर कॉपरेशन को स्‍पष्‍ट दिशा देगा।

शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान शामिल थे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फताह अस्सीसी, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर और युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो सहित अन्य गणमान्य भी शिखर सम्मेलन में उपस्थित थे। भारत ने 12-13 सितंबर 2026 को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें समूह के 11 सदस्य देशों और 10 सहयोगी देशों के नेताओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन के दौरान अंतिम तीन दिनों में राष्ट्राध्यक्षों के साथ 15 द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *