insamachar

आज की ताजा खबर

HAL will hand over Light Combat Aircraft, twin-seater Tejas aircraft, and HTT-40 basic trainer aircraft to the Air Force in Bengaluru today.
Defence News भारत

HAL आज बेंगलुरु में वायुसेना को हल्के लड़ाकू विमान ,दो सीट वाले तेजस विमान और HTT-40 प्राथमिक प्रशिक्षण विमान सौंपेगी

हिन्‍दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) आज कर्नाटक के बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की उपस्थिति में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट तथा पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल) को ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन (एनजी) हेलीकॉप्टर सौंपेगा। यह हस्तांतरण देश की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह आयोजन घरेलू एयरोस्पेस इकोसिस्‍टम को मजबूत करने में एचएएल और उसके उद्योग के भागीदारों द्वारा निभाई जा रही भूमिका को उजागर करेगा। यह नागरिक और सैन्य दोनों प्रकार के इस्‍तेमाल के लिए उन्नत प्लेटफार्मों के डिजाइन, विकास और निर्माण में उद्योग की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, एचएएल के सीएमडी रवि के. और रक्षा मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, पीएचएल, नियामक एजेंसियों और एयरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्रों के हितधारकों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

सरकार ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में स्वदेशी डिजाइन, विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने को उच्च प्राथमिकता दी है। इन प्लेटफार्मों को शामिल करना स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने और विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक अगला कदम है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *