मूडीज ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को छह प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत किया
वैश्विक रेटिंग एजेंसी-मूडीज ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को छह प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि यह संशोधन पश्चिम-एशिया में संघर्ष के कारण उत्पन्न अनिश्चिताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। एजेंसी ने आशा व्यक्त की कि भारत सभी अन्य जी-20 अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में तेज रफ्तार से बढ़ना जारी रखेगा।





