insamachar

आज की ताजा खबर

deep depression formed in the Bay of Bengal has crossed the Andhra Pradesh and Odisha coasts and is now moving towards the interior regions
भारत मौसम

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया

बंगाल की खाड़ी पर बना निम्‍न दबाव उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट को पार कर गया है। राज्य में कई स्थानों पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है।

कलिंगापट्टनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तट को पार करने के बाद गहरा डिप्रेशन जमीन के अंदर की ओर बढ़ गया है और धीरे–धीरे कमजोर पड़ रहा है। उड़ीसा में इसका असर अभी भी महसूस किया जा रहा है। आज कोरापुट, नवरंगपुर, मलकानगिरी, कालाहांडी, बलांगीर और बरगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश और कल व परसों बहुत भारी बारिश के साथ–साथ आंधी तूफान बिजली गिरने का अनुमान लगाया है। सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि भुज पालनपुर के खतरे के कारण एनएच-157 का कलिंगा घाट वाला हिस्सा बंद कर दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *