insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi expressed condolences on the passing of King Harald V of Norway.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस वर्ष की शुरुआत में नॉर्वे की यात्रा के दौरान उनसे हुई मुलाकात का स्मरण करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे की जनता और राष्ट्र के प्रति उनकी गर्मजोशी एवं गहन सेवा भावना को सराहा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; नॉर्वे साम्राज्य के महामहिम राजा हेराल्ड पंचम के निधन से अत्यंत दुखी हूं।

मुझे इस वर्ष के आरंभ में नॉर्वे की अपनी यात्रा के दौरान महामहिम से हुई मुलाकात की सुखद यादें हैं। मैं उनकी गर्मजोशी और अपने राष्ट्र के प्रति सेवा की गहरी भावना से बहुत प्रभावित हुआ था।

राजसी परिवार और नॉर्वे की जनता के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *