भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज दोपहर 2 बजे से तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैंचों की ट्वेंटी–ट्वेंटी श्रृंखला भी खेली जाएगी।





