insamachar

आज की ताजा खबर

खेल

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों-2026 में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिला दिया है। एशियाई खेलों में इस स्‍पर्धा में स्‍वर्ण जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बन गई हैं। उन्होंने 28 अंक के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले आज महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने रजत पदक हासिल किया। उधर, मुक्केबाजी की बात की जाये तो नरेंद्र बरवाल ने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नीरू ढांडा को एशियाई खेलों में भारत को पहला व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक दिलाने पर बधाई दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *