निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की। इनमें उत्तर प्रदेश की दस और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बी एल वर्मा, समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव, बसपा के रामजी और छह अन्य नेताओं का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उत्तराखंड से नरेश बंसल का कार्यकाल भी इसी दिन समाप्त हो रहा है।
आयोग ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी की है। यह सीट तृणमूल कांग्रेस सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नामांकन आज से शुरू हो गए हैं और मतदान 16 अक्टूबर को होगा।





