insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इस बीच सऊदी अरब ने हूतियों के रियाद में मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा खारिज कर दिया है। यमन ने सना और सादा में हूती-नियंत्रित इलाकों पर हमले की पुष्टि की है।

हूती विद्रोहियों के रियाद पर हमले के दावे को सऊदी अरब ने खारिज कर दिया है। सऊदी पक्ष ने कहा है कि यमन में मिली हार के चलते हूती एक इलूजरी विक्‍ट्री का दावा कर रहे हैं। इससे पहले हूतियों ने दावा किया था कि उन्होंने रियाद के पास अरामको की एक फैसिलिटी को निशाना बनाया और उनके मिसाइल और ड्रोन हमले टारगेट पर भी लगे। वहीं, यमन की इंटरनेशनली रिकग्‍नाइज गवर्नमेंट ने कहा है कि उसके आर्म फोर्सेज ने टैइज और अल-बाहा में हूती ठिकानों के खिलाफ 97 ऑपरेशंस किए। इन ऑपरेशंस में 260 हूती लड़ाकों को न्यूट्रलाइज करने और 44 मिलिट्री व्हीकल्स और सप्पलाई अस्सेट्स को नष्ट करने का दावा किया गया है।

सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ने कहा कि ताइज में हुए नुकसान के बीच हूती समूह अपनी जीत दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह हूतियों की अपने नुकसान से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *